| ब्लॉग प्रेषक: | शमा परवीन |
| पद/पेशा: | लेखिका |
| प्रेषण दिनांक: | 27-10-2022 |
| उम्र: | ** |
| पता: | बहराइच, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | ********* |
बाल कहानी-सच
कहानी- सच
----
(राजू और राकेश आपस में बातें कर रहे हैं)
राजू- ये बताओ राकेश! आज बहुत दिनों के बाद हम दोनों विद्यालय जा रहे हैं। क्या तुमने होमवर्क किया है?
राकेश- हां राजू! मैने होमवर्क कर लिया है। तुम अपनी बताओ मित्र! क्या तुमने होमवर्क किया या पिछली बार की तरह इस बार भी कोई बहाना बनाओगे?
राजू- मैं कर लेता, पर तुम तो जानते ही हो, मुझे कितना काम करना रहता है इसलिए होमवर्क नहीं कर पाया। गुरू जी से बता दूँगा कि मैं बीमार था और तुम भी जरा सिफारिश कर देना। कह देना कि हाँ! यह बीमार था।
राकेश- पर राजू! तुम तो बीमार नहीं थे। तुम रोज मेरे साथ क्रिकेट खेलते थे और हाँ! ये बताओं, कौन सा काम ?
अभी तुमने कहा, मुझे बहुत सा काम रहता है। आखिर मुझे भी तो बताओ तुम्हें कौन सा काम करना होता है?
राजू- बहुत से काम रहते हैं। कभी अम्मी कहती हैं ये ले आओ, वह ले आओ! कभी पापा कहते हैं साथ चलो।
गर्मी की छुट्टियाँ कब खत्म हो गई, पता ही नहीं चला? सोचा था आज कर लूँगा। होमवर्क कल कर लूँगा, पर समय ही नहीं मिल पाया।
राकेश- घर के कामों में मैं भी हाथ बँटाता था। पापा के साथ कभी कभी दुकान पर बैठता था और तुम्हारे साथ तो खेलता भी था। मैं प्रतिदिन घर पर समय से पढ़ाई भी करता था और होमवर्क भी पूरा करता था। मैं तुम्हें भी बार-बार समझाता था, पर तुम बहाने बनाते थे। आज तुम कह रहे हो कि गुरू जी से बता देना कि तुम बीमार थे। सॉरी दोस्त! मैं झूँठ नहीं बोल सकता।
राजू- इसमें झूठ बोलने वाली क्या बात है? तुम सिर्फ मुझे बचा लेना, यह कहकर कि राजू बहुत बीमार था और क्या करना है? तुम्हें बस चुप हो जाना। उसके बाद मैं संभाल लूंगा।
राकेश- माफ करना दोस्त! पर मैं गुरुजी से झूँठ नहीं बोल सकता। झूठ बोलना पाप है। अगर तुम मेरी बात मानो तो गुरु जी से सब सच- सच बता देना। सच में बहुत ताकत होती है।
राजू- अच्छा चुप हो जाओ! विद्यालय आ गया है। कोई सुन लेगा तो बहुत मुश्किल हो जायेगी। वैसे भी आज विद्यालय आने में देर हो गई है। लगता है, प्रार्थना सभा हो गई है.. कक्षा भी प्रारंभ हो चुकी है..जल्दी से कक्षा में चलो।
(राजू और राकेश अध्यापक से पूछकर कक्षा में प्रवेश करते हैं)
अध्यापक- सभी बच्चों का कक्षा में स्वागत है। बच्चों! गर्मी की छुट्टियाँ कैसी रही? आप सब तो खूब खेले होंगे। खूब घूमे होंगे और हां! यह बताओ गर्मी की छुट्टियों से पहले जो होमवर्क दिया गया था, वह आप लोगों ने किया कि नहीं? जल्दी-जल्दी सभी बच्चे होमवर्क दिखायें।
राजू और राकेश तुम दोनों भी अपनी- अपनी अपनी कापियाँ दिखाओ?
राकेश- जी मैम!
राजू- मुझे माफ कर दीजिए! मुझसे गलती हो गई। मैंने होमवर्क नहीं किया है। पर मैं आपसे और खुद से वादा करता हूँ कि अब मैं मन लगाकर पढ़ाई और समय से होमवर्क भी करूँगा।
अध्यापक- ठीक है राजू! कोई बात नहीं.. तुम अब आगे से ध्यान रखना और समय पर होमवर्क जरूर करना और मन लगाकर पढ़ाई करना।
शिक्षा-
हमें अपने काम में कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
लेखिका-
शमा परवीन
बहराइच, उत्तर प्रदेश
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More