| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा। |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 24-09-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर -179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी,भट्टीयां बेट,लुधियाना, पंजाब, भारत। |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698. |
पतझड़ आने वाला है..
🍁 पतझड़ आने वाला है..🍁
जब,उजालों की रोशनी में,
सब धुंधला सा दिखने लगे,
जब,सोच की कलम..दिल पे,
बीती बातों को लिखने लगे..
जब...उमरों का काफिंला,
यादों में सिमटने लगे....
जब.. हड्डियों का ये जिस्म,
चरमरा कर... चटकने लगे,
बुलंद.. हौसलों का जज्बा,
जब लगे..डगमगाने वाला है,
तब समझो,वक्त आ गया है,
और...पतझड़ आने वाला है।
जब ,बाप के पैरों के जूते..
औलाद के.. पैरों में आने लगे,
जीवन की सारी उलझनें..
खुद...औलाद सुलझाने लगे,
जब,अपने सुनाएं फैसले को,
सब....अनसुना करने लगे,
जब,परिवार की भरी रौनक में,
सब,सूना-सूना सा लगने लगे,
जब, आवाज दो किसी को,
और,कोई अपने पास ना आए,
तकलीफ में देख कर भी...
जब कोई,दूर से निकल जाए,
'ए बंदे'..इसे नजरअंदाज ना कर,
तेरा...वर्चस्व, डूबने वाला है,
तब,कमर कस लेना अपनी,
क्योंकि,पतझड़ आने वाला है।
जब,एक सुखद दृष्टि पाने को,
अपने... नयन बरसने लगे..
दो मीठे बोल सुनने को...
जब , कान तरसने लगे..,
जब,अपनी मौजूदगी परिवार में,
अजनबीयों सी.. लगने लगे,
"आपने आज तक किया क्या है"?
जब औलाद,तंज कसने लगे,
कुछ कहने को मुंह खोलो,
पर,आवाज गले में फंसने लगे,
डाली से अटके.. सूखे पत्ते सा,
'ए बंदे'..तू अब झड़ने वाला है,
अब,दुनिया को तेरी गरज नहीं,
क्योंकि...पतझड़ आने वाला है।
🍁🍁🍁🍁🍁
स्वरचित@-
हरजीत सिंह 'मेहरा'.
लुधियाना,पंजाब,भारत।
फोन 85289-96698.
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More