| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा। |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 10-09-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर- 179, ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली, गगनदीप कॉलोनी, भट्टियां बेट, लुधियाना,पंजाब,भारत। पिन नंबर 141008. |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698. |
हम..वतन के रखवाले
🇮🇳 हम वतन के रखवाले 🇮🇳
मांगे जो कतरा-कतरा लहू का वतन,
हंसते-हंसते... खून बहा देंगे,
जख्मों पर तेरी मिट्टी को लगा..
मां तुझसे लाड... लड़ा लेंगे !
मां तेरे चरणों की धूल हैं हम,
तेरी सरहद के...रखवाले हैं,
हर तूफां से... टकराते हैं,
हम पागल हैं... मतवाले हैं !
सागर सी चौड़ी छाती में,
फ़ौलाद का.. ज़िगर हम रखते हैं,
सरफ़रोशी की चाहत है दिल में,
तेरी मिट्टी में, हम मिल सकते हैं...!
जीते तो है,सब लोग यहां पे,
मौक़ा..मरने का,कब मिलता है,
हो जाएं फ़ना, तुम पे...ए वतन,
सम्मान ये किसे...कब मिलता है!
ए वतन... ए भारत मां...
हम आज, कसम ये खाते हैं,
झुकने ना देंगे... शीश तेरा,
हम अपना सर... कटवाते हैं!
बांधा है कफ़न, हमने सर पर,
कर ली अब...पूरी तैयारी है,
अपनी जान से भी ज्यादा हमको,
मां तेरी.. इज्जत...प्यारी है।।
🙏🙏🙏🇮🇳🙏🙏🙏
स्वरचित@-
हरजीत सिंह मेहर,
लुधियान, पंजाब,भारत।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More