भ्रूण हत्या

Image
ब्लॉग प्रेषक: प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
पद/पेशा: रचनाकार
प्रेषण दिनांक: 31-05-2022
उम्र: 38
पता: माधोगंज लस्कर ग्वालियर महाराज बाड़ा मध्य प्रदेश
मोबाइल नंबर: 8109159541

भ्रूण हत्या


भ्रूण हत्या 


वह नन्नी कोमल सी कली

जिस के एहसास को ह्रदय

महसूस करके ही बहुत रोया,

मार दिया जिसे जन्म से पहले

हाय पाप का बीज क्यूं बोया ।।


अब सपनों में आकर मेरी 

वह अपनी छवि संजोती है 

जीवित होती तो गोद में मेरे

धरती का सारा स्वर्ग होता 

हाय पाप का बीज क्यूं बोया।।


आहत होता है यह मन मेरा

जब भी कहीं होती भ्रूण हत्या

मानो दोष मेरा ही है जैसे इसमें 

पैदा होने से पहिले मार दिया ,

हाय पाप का बीज क्यूं बोया ।।


अब पुकारने से भी नहीं आएगी

अब दिल समझा था सबको यही,

भ्रूण हत्या का पाप न लेना तुम ,

कहना पड़ेगा तमाम उम्र तुमको भी

हाय पाप का बीज क्यूं बोया।।


प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)

मध्य प्रदेश ग्वालियर 

8109159541


Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट