महात्मा बुद्ध

Image
ब्लॉग प्रेषक: आर सी यादव
पद/पेशा: शिक्षक/ मोटिवेशनल स्पीकर/फ्रीलांस जर्नलिस्ट
प्रेषण दिनांक: 16-05-2022
उम्र: 42
पता: Dobhi Kerakat Jaunpur UP
मोबाइल नंबर: 9818488852

महात्मा बुद्ध


सत्य, अहिंसा, भाईचारा

बंधुत्व, प्रेम संदेश दिया ।

ज्ञान अलौकिक दिया विश्व को

पंचशील सिद्धांत दिया ।।

चोरी, हिंसा, व्यभिचार

झूठ, नशा का त्याग करो ।

जीव-जगत परिवार सदृश है

विमल हृदय सम्मान करो ।।

सुविचारों से संपूर्ण धरा को

बुद्धि, विवेक, सम्मान दिया ।

धरा गगन को आलोकित कर

खुशियों का अनुपम उपहार दिया ।।

जीवों के प्रति दवा निहित हो

परोपकार भरा हो मन में ।

दीन दुखी के सेवक बनकर

खुशियां बांटें जीवन में ।।

जीवन मूल्यों को समझें हम

कर्तव्यों का अनुपालन हो ।

सत्य पथ के अनुगामी हों

नीति नियम का अवलंबन हो ।।

      

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट