| ब्लॉग प्रेषक: | जगदीश सियाग |
| पद/पेशा: | लेक्चरर स्कूल शिक्षा |
| प्रेषण दिनांक: | 11-05-2022 |
| उम्र: | 33 |
| पता: | Chak 7awm aawa chhatargarh bikaner Rajasthan 334021 |
| मोबाइल नंबर: | 9928660047 |
मैं भोलाभाला मरुवासी
मैं भोलाभाला मरुवासी
मरुभूमि का मैं कृषक
मिट्टी का कण कण करता
मुझसे कानाफूसी
कब बारिश की बुंदे गिरे
कब मरुभूमि का कण कण खिले
इसका हूं मैं अभिलाषी ।
मैं भोलाभाला मरुवासी
मरुभूमि का कृषक पुत्र हूं
गणगौर मेरा है निज पर्व
श्रम ही पहचान मेरी ।
मैं मरुभूमि का प्यारा शिशु हूं
मेहनत ही जिसकी अपनी पूंजी,
आलस से जिसको सहज घृणा है ,
मैं वही मरुभूमि का कृषक पुत्र हूं ।
मिट्टी सी है तासीर मेरी,
पल में गर्म , पल में ठंडा होना
मरु टीलों में ही अपनी
प्रतिछाया का होना
पाकर मैं धन्य हो जाता हूं ।
देख खीप, फोगडे
कैर ,सांगरी खो जाता हूं
सब कुछ खोकर भी मिट्टी को
पाकर उसका अपना हो जाता हूं
मैं इसी मरुभूमि का कृषक पुत्र हूं।
मरुभूमि की मृग मरीचिका
लगती बड़ी मनोहर है
एक पल न ठहरे पानी
लगता जैसे बड़ा सरोवर है
मैं इसी मरुभूमि का कृषक पुत्र हूं।
मैं जगदीश बीकाणे का वासी हूं
आखातीज पर पतंग खीचड़े और
इमलाणी का अभिलाषी हूं
मैं इसी मरुभूमि का कृषक पुत्र हूं।
मेरी भावुकता मिश्रित
इन बातों पर तुम मुसकाओ
पागल कह दो , बुद्धू कह दो
पर मैं मरुभूमि पर बलि बलि जाऊं
मैं इसी मरुभूमि का कृषक पुत्र हूं।
जगदीश सियाग स्वरूपदेसर
व्याख्याता रा उ मा विद्यालय लूणखा
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More