परछाई/ अक्स

Image
ब्लॉग प्रेषक: आर सी यादव
पद/पेशा: शिक्षक एवं रचनाकार
प्रेषण दिनांक: 29-03-2022
उम्र: 48
पता: जौनपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 9818488852

परछाई/ अक्स


ख्वाबों में सूरत बसी थी

बन हकीकत छा गई है ।

अक्स बनकर आंखों में

अंतःकरण में भा गई है ।। 


मन मंदिर के निलय में

जिसका रहा निशिदिन बसेरा ।

हो गई रोशन शमां वह

उम्मीद का बनकर सवेरा ।।

 

दिल की दीवारों पर प्रतिबिंबित

प्रियतम का वह रूप सलोना ।

निखर गया परछाई बनकर

हर्षित होता मन का कोना ।।

 

तन्हां रातों में प्रियतम की

मधुर याद जब आ जाती है ।

प्रेम मिलन के बीते पल का

अक्स हृदय पर छा जाती है ।।

 

मूक निगाहों का आमंत्रण

स्नेह का प्यारा आलिंगन ।

अक्स बन छाई जिगर में

चाहतों का मधुर बंधन ।।

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट