| ब्लॉग प्रेषक: | आर सी यादव |
| पद/पेशा: | शिक्षक एवं रचनाकार |
| प्रेषण दिनांक: | 28-03-2022 |
| उम्र: | 48 |
| पता: | डोभी, जौनपुर, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 9818488852 |
मनहर तेरा परिधान प्रिए
दिलकश मनहर अनुपम प्यारा
आकर्षक परिधान तुम्हारा ।
नवयौवना सा सजी-धजी तुम
मनभावन है रूप तुम्हारा ।।
तन से लिपटे हुए ढंग से
निखर आया है रुप सलोना ।
केश पाश बिखरी कंधों पर
हर्षित होता दिल का कोना ।।
अजब सौम्यता छाई मुख पर
मुस्कान अधर पर खेल रही है ।
तेरे इस मोहक मधुर रुप से
मन में खुशियां फैल रही हैं ।।
देखा आज सुबह मैंने
विपुल सौंदर्य से खिली हुई ।
असीम हुस्न , रुपसी छवि
शिख से नख तक तुम सजी हुई ।।
सतरंगी परिधान तुम्हारा
जुड़ समीर संग लहर रहा है।
प्रेम उमड़ आया अंतर्मन
मन मयूर बन मचल रहा है ।।
मन विह्वल है देख तुझे
मनमंदिर में बसा लिया ।
मन का मीत समझ तुमको
अंत:स्थल में छुपा लिया ।।
सुघर नयन, चंचल चितवन
काजल की रेखाएं दिलकश ।
होठों पर छाई सुर्ख लालिमा
माथे की बिंदिया की चमचम ।।
लटक रही है लट कपोल पर
रौशन चेहरा छुपा लिया है ।
छुपा हुआ ज्यों चाँद मेघ में
नयनों को अभिराम किया ।।
देख रुप तुम्हारा अनुपम
भाव उभर आए मन में ।
मेरे मन के मीत बनो तुम
खुशियां छाए जीवन में ।।
दिल में सिमट गई छवि तेरी
मन में है सम्मान तुम्हारा ।
मुखर हो उठी प्रखर लेखनी
लिखने को गुणगान तुम्हारा ।।
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More