| ब्लॉग प्रेषक: | डॉ. अभिषेक कुमार |
| पद/पेशा: | साहित्यकार व विचारक |
| प्रेषण दिनांक: | 19-03-2026 |
| उम्र: | 36 |
| पता: | ठेकमा, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 9472351693 |
वलसाड़ में तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का आयोजन।
यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स, जो कि दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की एक इकाई है, द्वारा धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र में दिनांक 03 से 05 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान समारोह‑2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक उन्नयन, मानसिक संतुलन और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों से 50 विशिष्ट प्रतिभागी भाग लेंगे। शिविर के दौरान ध्यान, योग, व्यक्तित्व विकास, आत्मचिंतन और जीवन मूल्यों से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मिक उन्नति और सकारात्मक जीवन दृष्टि की प्रेरणा दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस प्रतिभागियों को समाज, शिक्षा, सेवा और मानवता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “गुजरात गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन डॉ. अभिषेक कुमार (मुख्य प्रबंध निदेशक) के नेतृत्व में तथा सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज (धाराधाम प्रमुख, सौहार्द शिरोमणि संत) के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. डी. आर. रेवाला, प्रो. जनक सिंह मीणा तथा हिरेन शाह (नियंत्रक, हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र, वलसाड) कार्यक्रम प्रबंधक राजीव भारद्वाज का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त रहेगा।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल ध्यान-योग साधना को बढ़ावा देगा, बल्कि सामाजिक समरसता, मानवता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। इससे प्रतिभागियों को आत्म विकास और समाज सेवा के लिए नई प्रेरणा प्राप्त होगी।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More