| ब्लॉग प्रेषक: | Divyanjli Verma |
| पद/पेशा: | लेखिका |
| प्रेषण दिनांक: | 23-06-2023 |
| उम्र: | 27 |
| पता: | शिव नगर कॉलोनी, फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8417935207 |
जैसा कर्म वैसा फल
आज सुबह ही मैंने एक सोशल मीडिया साइट पर देखा कि कितने ही बूढे बुजुर्ग घर से ज़बरदस्ती निकल दिए गए ।फिर वो भिखारियों सी जिंदगी जीने को मजबूर हो गए।
किसी के पास पहनने को कपड़ा नहीं ,किसी के पास घर नहीं ,भूख -प्यास से तड़प रहे । मौत भी नहीं आ रही।कुछ तो एसे भी थे जिनके कीड़े पड़ रहे थे। ये देख के दया तो आई और उन बच्चों पर गुस्सा भी बहुत आई जिन्होंने अपने माँ बाप के साथ एसा किया ।लेकिन तभी मुझे याद आया कि जैसा कर्म होगा वैसा ही फल मिलेगा ।और एकदम से मैं ये सोचने को मजबूर हो गई कि आखिर इन लोग ने अपनी जिंदगी में एसा क्या किया होगा जो ये दिन देखने पड़ रहे।
बचपन से सब यही सुनते आ रहे है कि "जैसा कर्म करो वैसा ही फल मिलता है"। लेकिन ये कर्म - फल वाला सिस्टम चैन की तरह काम करता है इस पर किसी ने विचार नहीं किया। चैन की तरह मतलब एक व्यक्ती के कर्म- फल का चैन तो चलता ही रहता है। साथ ही उस व्यक्तिय के साथ भी उसका एक कर्म- फल का चैन जुड़ जाता है।
अपने पापो को भोगने के लिए जिस नर्क की कल्पना मृत्यु के बाद की जाती है। असल में वो नर्क भी यही है और स्वर्ग भी यही है। बस जितना जल्दी कोई इस बात को समझ जाए ।उतना जल्दी वो सुख - दुख से और जीवन - मरण से मुक्त हो जाएगा।
एक समय वो था जब किसी पर अत्याचार होते हुए देखती थी तो सोचती थी कि जो अत्याचार कर रहा है उसे भी भोगना होगा। मैं ही नहीं एसा सब ही सोचते है की उसके साथ भी एसा ही होगा ।क्योंकि कर्म का फल मिलता ही है। और ये बात 100 प्रतिशत सच भी है। ये भी सबको पता है।
जैसे एक व्यक्ती अपने बूढे बुजुर्ग माँ बाप को मारता है पीटता है ।उन पर अत्याचार करता है। तो एक दिन उसके साथ भी यही होगा ।उसके बच्चे भी उसके साथ एसा ही करेगे। बात एकदम साफ़ है । फिर समझ मे ये नहीं आता कि जिन बूढे माँ बाप पर अत्याचार हो रहा। वो उनके कौन से कर्म का फल है? और भविष्य मे जो बच्चे अपने निर्दयी माँ बाप के साथ वैसा ही क्रूरता का व्यावहार करेगे जैसे उन्होंने किया ।तो फिर उन बच्चों को अपने कर्मों का क्या फल मिलेगा?
कभी भी किसी पर अत्याचार होते देख इंसान बस ये सोच लेता है कि अत्याचार करने वाला गलत है। मगर जब आप जैसा कर्म वैसा फल की बात करते है तो आपको ये भी जानने की जरूरत है कि भोगने वाला भी कभी गलत होगा तभी एसा हो रहा। अगर ये बात सच नहीं है तो फिर जैसा कर्म वैसा फल वाली बात भी झूठी है।
अक्सर देखने मे आता है कि कोई भूख से तड़प रहा, कोई लाइलाज बीमारी से तड़प रहा या फिर किसी को कीड़े पड़ रहे। ये कीड़े पड़ना तो सच मे बहुत ही दर्दनाक है। एकबार सुन कर ही शरीर मे सिरहन सी दौड़ जाती है। लेकिन अब सोचने वालीं बात तो ये है कि उस इंसान ने जिंदगी में एसा क्या किया होगा जो आज उसकी इसी दुर्दशा है।
अगर एक बार कोई ये जान ले तो वो उस क्रूरता भरे काम को करेगा ही नहीं। इस तरह ये कर्म- फल की चैन बनेगी ही नहीं ।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More