| ब्लॉग प्रेषक: | मो हामिद अंसारी |
| पद/पेशा: | तिजारत |
| प्रेषण दिनांक: | 31-01-2023 |
| उम्र: | 28 |
| पता: | वाजिदपुरपोस्ट - जलालपुरजिला - अम्बेडकर नगरराज्य - उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8090681722 |
आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीर का योगदान
नाम - मो हामिद अंसारी
पिता - अफज़ाल अहमद अंसारी
माता - सरवरी खातून
जन्म - 7 जुलाई 1993
शिक्षा - एम ए उर्दू
जन्म स्थान - वाजिदपुर जलालपुर अम्बेडकर नगर
लेखन - शायर - गीत, गज़ल, राष्ट्रीय गीत कविता आदि
उर्दू भाषा में अनुवाद के संदर्भ में -
' आधुनिक भारत के निर्माण में सद्गुरु कबीरदास का योगदान ' पुस्तक के लेखक साहित्यकार, समाजसेवी ,माननीय अभिषेक कुमार जी ने इस पुस्तक को लिखकर बहुत ही महत्वपूर्ण काम किया है और मैं खुद भी फख्र महसूस कर रहा हूं इस किताब का उर्दू भाषा में अनुवाद करने का परम सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
उर्दू एक सरल, सहज और लोकप्रिय भाषा है। इसकी मिठास पूरी दुनिया में महसूस की जाती है मुझे उम्मीद है कि उर्दू भाषा जानने वाले हर वह व्यक्ति इस किताब को पढ़ कर बहुत खुशी महसूस करेंगे और कबीर दास जी की शिक्षा पर अमल करेंगे
भक्तिकाल में निर्गुण भक्ति शाखा के महान संत, लोककवि सद्गुरु कबीरदास को समर्पित यह पुस्तक हिन्दी में रचित है, जिसका अनुवाद अनेक लेखक क्षेत्रीय भाषाओं में अपने - अपने स्तर से कर रहे हैं। अब तक 27 भाषाओं में इसका अनुवाद होने का कार्यक्रम है।
सद्गुरु कबीरदास जी इस दुनिया में ऐसे समय में आये ,जब भारतीय आकाश में अंधविश्वास, आडम्बर, रुढ़िंवादिता और विषमता के काले बादल आच्छादित थे। संत कबीरदास ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों एवं आडम्बरों पर करारा प्रहार कर एक कुशल समाज सुधारक का कार्य संपादित किया। इनकी वाणी में ऐसा प्रेम है , जिसने समाज को जोड़ने का सुंदर कार्य किया। इन्होंने अपनी रचनाओं से ईश्वर को प्राप्त करने का सहज़ और सरल मार्ग बताया। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम उनके आदर्शों एवं विचारों को अपना कर अपने जीवन में उसका भलिभांति अनुपालन करें ,और आपसी प्रेम, मानवता।, के पैग़ाम को आम करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अन्ततः भारत भूषण महंत डॉ ० नानकदास जी को सादर नमन निवेदित करते हुए माननीय अभिषेक कुमार जी को धन्यवाद करता हूँ ।
हामिद कमर फरीदी
जलालपुर अम्बेडकर नगर
(उत्तर प्रदेश )
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More