| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा। |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 21-11-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी,भट्टियां बेट,लुधियाना,पंजाब,भारत।पिन नंबर 141008 |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698. |
तिरंगे में लिपटा आऊंगा..🇮🇳
रोको ना मुझको.. मुझे जाने दो मां,
देखो...धरती मां पुकार रही है..
दुश्मन के...जुल्मों सितम से देखो,
मां भारती कैसे...कराह रही है!
वादा किया है ... रक्षा करने का..
उस कसम का..मान निभाना है,
मार के दुश्मन को ... उसके लहू से,
मां के जख्मों पर.. .मरहम लगाना है!
माना.. तूने मुझको जन्म दिया है मां,
कर्ज़ दूध का ... चुका ना पाऊंगा..
पर , करके फर्ज अदा...धरती का..
तेरी आगोश में...वापस आऊंगा.!
आंसू ना बहा..मुस्कुरा..हे मां जननी..
मुझ को तू ... कमजोर न कर..
शेर हूं मैं ... तेरा दूध पिया है..मां..
तू , रुकने को... मजबूर न कर।
लगा दे तिलक..विजय का,मस्तक पे...
उतार ले आरती..तू यूं ना डर..
अभिषेक ... भारत मां का करना है...
उस ज़ुल्मी का अब...काट के सर.!
खाली हाथ ... वापस ना आऊंगा..
मर जाऊंगा या..मार कर आऊंगा,
मर कर भी... मिट्टी का फ़र्ज़ निभा के...
तेरे दूध की मां .. लाज बचाऊंगा..!
अश्क ना बहाना..अपनी आंखों से मां..
सीना तान के..मुझे गले लगाना,
अगर सो गया मैं...चिर निद्रा में..
तो,गोद में अपनी,मुझे सुलाना.।
दूध का कर्ज..चुका ना पाऊंगा..
पर,माटी का फर्ज निभा जाऊंगा,
गर, पैरों पर चलकर ना आया..
तो"तिरंगे में लिपटा"जरूर आऊंगा.!
मेरी शहादत को कभी,भुला ना देना..
हम वीरों की गाथा मां,सबको सुनाना..
पंच भूत में..मिल जाऊं जब मैं..
मां..मेरी राख..इस मिट्टी में मिलाना.!!
🍁🍁🇮🇳🍁🍁
स्वरचित@-
हरजीत सिंह मेहरा.
लुधियाना,पंजाब, भारत।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More