मन की जीत - मन की हार

Image
ब्लॉग प्रेषक: डॉ आर सी यादव
पद/पेशा: शिक्षक/ लेखक/ कवि/ मोटीवेशन स्पीकर/फ्रीलांस जर्नलिस्ट
प्रेषण दिनांक: 11-11-2022
उम्र: 45
पता: डोभी, केराकत, जौनपुर, यूपी
मोबाइल नंबर: 9818488852

मन की जीत - मन की हार

हार - जीत मन अंश जीवन का

क्यों निराश करते मन को ।

लक्ष्य और आएंगे पथ में

लो संकल्प, भूलो ग़म को ।।

 

फूलों सा कोमल जीवन है

पर कांटे भी हैं राहों में ।

निकल गया जो बचकर इससे

खुशियां सिमटी बांहों में ।।

 

बसंत ऋतु की सुखद प्रतिक्षा

पतझड़ भी करता रहता है ।

सूखे पत्तों को बिखेर कर

हरियाली धारण करता है ।।

 

सफल हुआ है वही जगत में

सजग - सचेत रहा जो पथ में ।

जीवन का उद्देश्य नियत कर

डंटा रहा जो निर्भय पथ में ।।

 

एक पराभव से जीवन का

ध्येय नहीं विफल होता है ।

देख राह में बाधाओं को

योद्धा नहीं विचल होता है ।।

 

यह दुनिया तो रंगमंच है

अपनी प्रतिभा दर्शाओ तुम ।

इससे पहले गिरे यवनिका

फलप्रद किरदार निभाओ तुम ।।

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट