| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 23-10-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी, भट्टियां बेट,लुधियाना, पंजाब,भारत।नंबर 141 008. |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698 |
एक दिया इनके नाम का...
मां सरस्वती नमे नमः।
दीपावली के शुभ अवसर पर..
खुशियां भरपूर.. खूब मनाना,
दीप माला प्रज्वलित कर के..
"जय श्री राम" का जय घोष लगाना।
पर,खुशियोंकी इस,प्रमोद लहर में,
उन"रणवीरों"को याद कर लेना,
"प्रकाशित रहे हिंद हमारा" कहकर,
छलनी कर लिया,अपना सीना।
अपने प्राणों की आहुति देकर..
"शहादत"को अपना..फर्ज था माना,
उनके"बलिदानों"को नमन करके..
एक दिया"शहीदों"के नाम जलाना!
बड़ी विकट थी विपदा आई..
डरे सहमे थे..सब लोग यहां,
"कोरोना"के प्रकोप का तांडव..
निगल रहा था.. सारा जहां।
ऐसे में .. देव दूत बन कर..
दुखियों को सीने से लगाया,
छोड़के मोह अपने प्राणों का..
लोगों के प्राणों को बचाया।
उन"चिकित्सा कर्मियों"को तुम..
सर आंखों पर .. सजा लेना,
उनकी"सेवा"को नमन कर लेना..
एक दिया"चिकित्सकों"के नाम जलाना!
बंद पड़ा था,धरती का पहिया..
काम - काज थे .. ठप पड़े।
भूख से तड़प रहे थे इंसा..
खाने के थे .. लाले पड़े।
इस बेगैरत दुनिया में,कुछ..
रहमत के हाथ थे,आगे बढ़े,
दान कर दी अपनी दौलत..
भूखों के थे .. पेट भरे।
उन"परोपकारी"लोगों के तुम..
हाथ .. होठों से चूम लेना,
उनकी"इंसानियत"को नमन करके,
एक दिया"सेवादारों"के नाम जलाना!
पावन पर्व है .. दीपावली..
कलह-क्लेश कभी ना लाना,
मात-पिता और शिक्षा गुरु को..
अपने दिल से कभी ना भुलाना।
ईश आराधना..सच्चे मन से..
अवगुणों का पथ..त्याग देना,
सेवा-समर्पण में,जीवन करके..
सुख-समृद्धि का वरदान,पा लेना।
प्रकाशित करके ज्ञान का दीपक..
अज्ञान का तिमिर.. हर लेना,
मिट्टी के प्रदीपों के संग-संग..
दीपक"मानवता"के भी जलाना.!!
🪔🪔🕉️🪔🪔
स्वरचित@-
हरजीत सिंह मेहरा.
लुधियाना,पंजाब,भारत।
फोन- 85289-96698.
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More