| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 23-10-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी, भट्टियां बेट,लुधियाना,पंजाब,भारत।पिन नंबर- 141008. |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698 |
मिट्टी के दीए जलाते हैं..
उस घूमते कुम्हार के चाक पे..
दो नन्हे हाथ.. चल रहे हैं,
मिट्टी से दिए..बना रहा वो..
मन में..सपनों के दिए जल रहे हैं!
उन दिपों को बाजार में बेच..
कुछ पैसे वह .. कमएगा,
कुछ पैसों से अस्त बाजी..
और,कुछ से दीप जलाएगा।
वह देखो एक जवान बेटा..
मिट्टी के दीपक बेच रहा है,
घूम घूम के गली गली में..
आवाज लगाए सोच रहा है!
आज सारे दिए बिक जाएं तो..
कुछ मिठाईयां घरले जाऊंगा,
एक साड़ी मां के लिए,और..
धोती पापा को दिलवाऊंगा।
हाट के एक नुक्कड़ पे बैठी..
बूढ़ी अम्मा .. सोच रही है,
तकते-तकते पत्थरा गई आंखें..
कोई ग्राहक .. लोच रही है!
बड़े दिनों से खाया नहीं है..
आज अच्छे पकवान बनाऊंगी,
अपने.. जिगर के टुकड़ों को..
खुद .. हाथों से खिलाऊंगी।
पत्थर के चबूतरे पर बैठा..
गरीब कुम्हार सोच रहा है,
अपनी बे रंग आंखों में..
रंगीन सपने .. बोच रहा है!
दीपक बेच.. इन पैसों से..
लाला की उधारी चुकाएगा,
अगर बचा कुछ हिस्सा इससे..
तो ही .. दीवाली मनाएगा।
चलो उनके सपनों में हम सब..
उम्मीदों का दीपक जलाते हैं,
इस बार की दिवाली हम सब..
इन के.. दीपों से मनाते हैं!
त्याग करके बिजली की झालरें..
मिट्टी के .. दीप जलाएंगे,
खरीद के दीपक इन सबके..
खुशियों की मुस्कान दिलाएंगे!!
🪔🪔😊🪔🪔
स्वरचित@-
हरजीत सिंह मेहरा,
लुधियाना,पंजाब,भारत।
फोन- 85289-96698.
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More