| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा। |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 10-10-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी,भट्टियां बेट,लुधियाना,पंजाब,भारत। |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698. |
बाल श्रम ही सहारा है..
🍁🍁🍁
पूछा जो हमने उस बालक से..
इस छोटी सी उम्र में,काम क्यों करते हो..
खेलकूद को छोड़कर,मजदूरी क्यों करते हो!
उन बच्चों की भांति,क्या खेल नहीं सुहाते..
उनकी तरह तुम भी..स्कूल क्यों नहीं जाते?!
फीकी सी मुस्कान के साथ वो बोला..
मैंने पापा के आंसुओं को, बहते हुए देखा है..
एक ग्रास रोटी खाने को, तरसते हुए देखा है!
बिना दवाई बीमारी से,तड़पते हुए देखा है..
अपंगता की मज़बूरी से उन्हें,लड़ते हुए देखा है!
आंखों में आंसू भरके,वो नादान बोला..
रुखा सुखा जो भी बनता,वो हमें परोस देती है..
ख़ुद,पानी में नमक मिला,पीकर के सो जाती है!
मैंने उसे साड़ी में अपनी,पैबंद लगाते देखा है..
बेबसी में घुंघट तले मां को,नजरें चुराते देखा है!
बड़ी भावुकता से फिर वो नन्हा बोला..
हाथ फैला..बहन को मैंने,रोटी मांगते देखा है..
कूड़े पर फेंके पत्तलों से..जूठन निगलते देखा है!
बिन आवरण के जाड़े में,उसको ठिठुरते देखा है..
एक गुब्बारा पाने को...उसे ललचते देखा है!
फिर क्या करें,तुम ही बोलो बाबू जी..
भूख लगी हो उदर में तो,खेल कहां सुहाता है..
स्कूल का सबक हमारी..भूख कहां मिटाता है!
हम दरिद्रों का साहब..तीर है ना किनारा है..
इसीलिए "बाल श्रम"ही हमारा,एकमात्र सहारा है!
😔😔😔😔😔
स्वरचित अप्रकाशित@-
हरजीत सिंह मेहरा,
लुधियाना पंजाब भारत।
फोन- 85289-96698
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More