| ब्लॉग प्रेषक: | सूर्य प्रकाश त्रिपाठी |
| पद/पेशा: | ब्लाक मिशन प्रबन्धक |
| प्रेषण दिनांक: | 21-09-2022 |
| उम्र: | 32 |
| पता: | बसंतपुर, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 9580008185 |
बेटी जन्म की बधाई
बेटी जन्म की बधाई
बेटी
है अभिशाप नही,
ईश्वर
का रूप समाई I
बिना
जन्म, पहचान बताकर,
फिर
भी गर्भ से विदाई I
बेटी
होती क्यों परायी,
बेटी
होती क्यों परायी I
माँ से अपनी जान
बचाने,
मांगे है दुहाई
I
किस्मत पर अपने
सोचे बेटी,
काहे इस दुनिया
में आई I
बेटी होती क्यों
परायी,
बेटी होती क्यों
परायी I
किसी
गाँव की राम धनी की
है
यह कथा बनाई I
बिटिया
को थी बोझ समझती
बेटे
की प्रीत बढाई I
बेटी
होती क्यों परायी,
बेटी
होती क्यों परायी I
बड़ी ख़ुशी से
शादी करके,
बहु को घर में लायी I
एक तमन्ना
रामधनी की,
खेले अंगना में
कन्हाई I
कब बाजेगी बधाई,
कब बाजेगी बधाई
I
मन्दिर-मन्दिर
मत्था टेके,
चादर
भी चढ़वाई I
दरगाह,
पीपल, पीर को पूजे,
बाबा
भी हो आई I
कब
बाजेगी बधाई,
कब
बाजेगी बधाई I
साल बीतते देर न
लागी,
शुभ घड़ी भी आई I
चाची दो बधाई,
घर में जुड़वाँ
कन्या आई I
बेटी जन्म की
बधाई,
बेटी जन्म की
बधाई I
एक
के बदले दो को पाकर,
रामधनी
घबरायी I
जिसकी
रोनी सुरत देखे,
डाक्टर
मैडम ने समझाई I
बेटी
जन्म की बधाई,
बेटी
जन्म की बधाई I
बेटी को कमजोर न
समझो,
न वो चीज परायी
I
दफ्तर जाकर करे
नौकरी,
लड़ती सीमा पर
लडाई I
बेटी जन्म की
बधाई,
बेटी जन्म की
बधाई I
घर
की चौखट लाँघ के बेटी,
आसमा
हो आई I
बेटी
से ही श्रृष्टि बनती,
ममता
माँ की ही कहलाई I
बेटी
जन्म की बधाई,
बेटी
जन्म की बधाई I
नेता बन करके
बेटी,
राजनीति में आई
I
चौका चूल्हा एक
किनारे,
देश की सत्ता
चलायी I
बेटी जन्म की
बधाई,
बेटी जन्म की
बधाई I
पढ़
लिख कर बनी डॉक्टर,
देती
है दवाई I
काला
कोट पहन कोर्ट में
अलग
पहचान बनाई I
बेटी
जन्म की बधाई,
बेटी
जन्म की बधाई I
मोटर, वाहन, रेल
चलाती,
वैज्ञानिक कहलाई
I
पुलिस दरोगा
वर्दीधारी,
हर क्षेत्र में
नाम कमाई I
बेटी जन्म की
बधाई,
बेटी जन्म की
बधाई I
दंगल
में बेटी दांव खेलती,
तिरंगा
पर्वत पर फहरायी I
खेलकूद
में नम्बर एक,
ओलम्पिक
में भी छाई I
बेटी
जन्म की बधाई,
बेटी
जन्म की बधाई I
विदुषी, वीर,
बलिदानी नारी,
स्वर सम्राज्ञी
कहलाई I
सौन्दर्य का भी
ताज मिला,
इतिहास में परचम
लहराई I
बेटी जन्म की
बधाई,
बेटी जन्म की
बधाई I
माँ की बिटिया लाडली,
पिता
की परछाई I
नारी
पूजे जहाँ देश में,
होती
है बडाई I
बेटी
जन्म की बधाई,
बेटी
जन्म की बधाई I
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More