| ब्लॉग प्रेषक: | नित्यानन्द |
| पद/पेशा: | सैन्य अधिकारी |
| प्रेषण दिनांक: | 02-09-2022 |
| उम्र: | 39 |
| पता: | Geetabihar colony |
| मोबाइल नंबर: | 09436624700 |
नारी
गीत
सम्माननीय है नारि रूप, जग जननी का अवतार यही।
मानव सभ्यता वेल इनकी, उर्वरता से ही फलित रही।।
संस्कृतियों की हैं मूल यही, ऋणवंत इन्हीं का विश्व सदा।
नर अंकुर,पल्लव,पुष्पों की, क्यारियाँ यही हैं शील-प्रदा।।
हैं मनु की श्रद्धा रूप यही, कश्यप की अदिति यही तो हैं।
पृथ्वी स्वरूप में अथ हैं यह, पावक की प्रमिति यही तो हैं।।
शर्मिष्ठा हैं ययाति की यह, हैं शकुंतला दुष्यन्तों की।
सीता हैं सती द्रोपदी यह, दुर्योधन रावण अंतो की।।
शिव भी शव होते शक्ति बिना, शव को शिव करतीं शक्ति सही।
*मानव सभ्यता वेल इनकी, उर्वरता से ही फलित रही।।
इनकी कोखों ने देव दैत्य, दोनों में भेद किया है कब।
सुर नर मुनि किन्नर नाग विहग, प्रति व्यष्टि-समष्टि यही हैं सब।।
हैं गर्भ लिये ब्रह्मांड पूर्ण, यह ही काली हैं पालक हैं।
शिव में शिवत्व कर स्थापित, शिवदूती काल सुचालक हैं।।
उत्पत्ति और स्थिति पालन कर, करतीं लय प्रलय नारि ही हैं।
फिरभी करुणा वरुणालय हैं, ममतामय हृदय नारि ही हैं।।
मैं 'नित्य' स्वयं इनकी कृति हूँ, दुर्भाङ्कुर मैं यह मातु-मही।
मानव सभ्यता वेल इनकी, उर्वरता से ही फलित रही।।
यह व्यास प्रसूता मच्छोदरि, यह कपिल मातु हैं देवहूति।
षटदर्शन अट्ठारह पुराण, सब इनकी ही तो है प्रभूति।।
कौशिल्या सुत की उत्तमता, पुरुषोत्मता की सीमा है।
देवकी तनय की गीता से, सुधि ब्रह्मज्ञान तक धीमा है।।
माताओं का ही अर्भ सृष्टि, फिर कविकुल क्यों कर ऋणी न हो।
नारी की महिमा गायन हित, लेखनी भला क्यों प्रणी न हो।।
इसलिए 'नित्य' ने आज विमल, महिलाओं की शुभकीर्ति कही।
मानव सभ्यता वेल इनकी, उर्वरता से ही फलित रही।।
✍🏾🌹🌸🌼🍀🌼🌸
नित्यानन्द वाजपेयी 'उपमन्यु'
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More