| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 16-08-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी,भट्टीयां बेट,लुधियाना,पंजाब,भारत।पिन नंबर 141008. |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698. |
क्या..आज़ादी ऐसी होती है.!!
15 अगस्त के दिन..
झंडारोहण हो रहा था..
हर जन,आज़ादी की खुशी में..
मानो इसके खो रहा था!
पास में कुछ लाचार गरीबों को,
जब खड़े देखा मैंने..
कोतुहल बस एक बुजुर्ग को..
जा कर यूं ही पूछा मैंने।
"वाह दादा" बड़ा अच्छा लगा..
तुम भी आज़ादी मना रहे हो,
देश के"हर घर तिरंगे"के जश्न में..
तुम भी हिस्सा ले रहे हो।
पर..आज़ादी क्या होती है...
इस बारे में कुछ..बताओ तो,
तुम ने तो शायद देखा होगा...
कुछ हमें भी कथा सुनाओ तो!
वो बोले"कैसा जश्न..कैसी आजादी"..
ये कहने सुनने ना हम आए थे,
भूखे हैं हम,कई दिनों से..
अपनी भूख मिटाने आए थे!
आज़ादी तो है,बड़े लोगों का जश्न..
हम मुफलिस इस में, गुमनाम है,
क्या मनाए आज़ादी "बेटा"..
जब..भूख के हम गुलाम हैं!
ना सर पर छत..न पांव में जूते..
ना खाने को पास..रोटी है,
दो जून की रोटी की चाह में..
नहीं पता..आज़ादी क्या होती है!
उन के मासूम ज़वाब ने,जैसे..
वजूद को ही.. झंझोर दिया,
क्या होता है,आज़ादी का मतलब,
एक सवाल...पीछे छोड़ दिया।
सुनकर बात सिहर उठा दिल..
व्यथित आंखें भी..रोती है,
ग़ुलाम है,हर शख़्स मज़बूरी का..
क्या आज़ादी..ऐसी होती है.??
🤔🤔🤔🤔🤔
स्वरचित@-
हरजीत सिंह मेहरा..
लुधियाना,पंजाब,भारत।
85289-96698.
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More