| ब्लॉग प्रेषक: | हरजीत सिंह मेहरा। |
| पद/पेशा: | ऑटो चालक.. |
| प्रेषण दिनांक: | 15-08-2022 |
| उम्र: | 53 वर्ष |
| पता: | मकान नंबर 179,ज्योति मॉडल स्कूल वाली गली,गगनदीप कॉलोनी,भट्टियां बेट,लुधियाना, पंजाब, भारत।पिन कोड-141008. |
| मोबाइल नंबर: | 8528996698. |
आजादी के दीवानों को..याद रखना!
🫡आज़ादी के दीवानों को..याद रखना..🫡
आजादी के जश्न में खोकर..
उनकी शहादत..भुला ना देना,
वीरों की,देश प्रेम की ज्वाला को..
कभी दिल से..बुझा ना देना.!
इनके ख़ून से सनी,इस मिट्टी को..
अपने मस्तक से ... लगा लेना,
अर्पण कर... पुष्पों को इनके..
चरणों में... शीश झुका लेना!
याद कर लेना,उन परवानों को..
आज़ादी के उन..दीवानों को,
देश प्रेम की... दीवानगी में..
जिन ने झुका दिया,आसमानों को.!
लाल कर लिए,अपने चोले..
इन भारत मां के... लालों ने,
पस्त कर दिए,हौसले दुश्मन के..
उन क्रांति के ... मतवालों ने!
याद कर,उन शहीदों को अपनी..
आंखों से... आंसू बहा लेना,
"जय हिंद" के नारों से उन की..
गरिमा ... बुलंद बना देना.!
याद करो"उधम सिंह"को,जिसने..
अंग्रेजों की...जड़े हिलाई थी..
भूल न जाना"भगत सिंह"को, जिनके..
धमाकों से ब्रिटिश घबराई थी!
राजगुरु और सुखदेव ने भी..
जंग में साथ...निभाया था,
हंसते हंसते..चढ़कर सूली पर..
फांसी को...गले लगाया था!
याद रखना"सुभाष बोस"को, जिसने..
"आज़ाद हिंद फौज़"बनाई थी,
"तुम लहू दो...मैं आज़ादी दूंगा"..
यह बुलंद आवाज़...लगाई थी!
भूल न जाना"चंद्रशेखर"को..
जिसने अंग्रेजी सेना दहलाई थी,
"आज़ाद हूं... आज़ाद रहूंगा"..
कसम यह जिसने..खाई थी!
स्मरण करो"बापू गांधी"का..
अहिंसा के उस..पुजारी को..
"लाल बहादुर शास्त्री जी" के..
"मरो नहीं...मारो" के नारों को!
तोड़ दिए,हुक्मरानों के सपने..
इंकलाब की मशाल..जला गए,
दे के बलिदान,अपने लहू का..
"तिरंगा ऊंचा"... फहरा गए!
ऋण है उन का..हम पर भारी..
जन्मों तक ... चुका ना पाएंगे,
मिट जाएंगे.. अपने वतन पर..
उनके कर्म का,धर्म निभाएंगे!!
🫡🫡🇮🇳🫡🫡
स्वरचित@-
हरजीत सिंह मेहरा,
लुधियाना पंजाब भारत।
फोन 85289-96698!
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More