| ब्लॉग प्रेषक: | सुधीर श्रीवास्तव |
| पद/पेशा: | निजी कार्य |
| प्रेषण दिनांक: | 22-07-2022 |
| उम्र: | 53 |
| पता: | गोण्डा उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8118285921 |
वर्षा रानी अब आ जाओ
वर्षा रानी आ ही जाओ
*******************
कब से इंतजार में हम हैं वर्षा रानी
कि तुम आकर सुनाओगी अपनी कहानी,
पर मन मलीन होकर रह गया है
तुम्हारा तो दर्शन ही दुर्लभ हो गया है।
आखिर! तुम्हारी बेरुखी का कारण क्या है?
तुम्हें मनाने का निवारण क्या है?
धरती प्यास से व्याकुल है
जगह जगह पड़ रही दरारों से आकुल है,
किसान हैरान परेशान हैं
खेती सूखती देख डर से हलकान है
दिन में भी तारे नज़र आते हैं।
सूखे का खौफ इस कदर छाया है
कि मौत को गले लगाने की नौबत न आ जाये
इस आशंका से दिन रात परेशान हैं।
पशु पक्षियों का हाल भी अब बेहाल है
जल का स्तर नीचे जा रहा है,
पीने के पानी का भी संकट बढ़ रहा है,
त्राहिमाम त्राहिमाम का शोर बढ़ रहा है।
तुम्हारी बेरुखी के जोर से
मानव की पीड़ा का न ओर छोर है,
आखिर तुम्हें आने के लिए
मनाने का कौन सा जोड़ तोड़ है।
वर्षा रानी अब मान भी जाओ
ज्यादा नखरे तो अब न दिखाओ,
हर आँख टकटकी लगाए
तुम्हारा ही इंतज़ार कर रही है,
बड़ी बेसब्री से तुम्हारी राह देख रही है।
अब तो मान भी जाओ
अपनी अकड़ अब छोड़ भी दो
अपनी मुस्कान बिखेरो, जल बरसाओ
आकर अपना मोहक रूप दिखाओ।
शीतल फुहार से भिगोकर
खुशियों का दरबार लगाओ,
वर्षा रानी अब मान भी जाओ
इतना गुस्सा तो न ही दिखाओ
अब तो आकर बरस जाओ
वर्षा रानी अब और देर न लगाओ
वर्षा रानी अब आ ही जाओ।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More