मैं हिंदुस्तान का हूँ

Image
ब्लॉग प्रेषक: शेख रहमत अली
पद/पेशा:
प्रेषण दिनांक: 09-03-2022
उम्र: 29
पता: बस्ती उ.प्र. (भारत)
मोबाइल नंबर: 7317035246

मैं हिंदुस्तान का हूँ

नहीं कोई भी अपना है, 
किसी की बात क्या है। 
इस भीड़ भरी दुनियाँ से, 
मुझे फ़रियाद क्या है।। 

हर ज़ालिम के मुक़ाबिल हूँ,
अंधेरी रात क्या है। 
मिटा सकता नहीं मुझको, 
तेरी औक़ात क्या है।। 

ज़मानें भर पे भारी है 
"अली" क़लम मेरी। 
लो तुमसे भी मुख़ातिब हूँ, 
कहो ईरशाद क्या है।। 

नहीं झुकता हूँ तन्हां भी, 
किसी के सामने। 
बड़े ही सोंच में वो हैं, 
न झुकने का राज़ क्या है।।

तूं हुक्मरान है यहाँ, 
पर तुझको याद क्या है। 
बदलेगा तूं शरीयत को, 
तेरी बिसात क्या है।। 

 वतन परस्ती रग-रग में है,
ये झूँठी बात ना है। 
मैं हिंदुस्तान का "रहमत"  
न पूछो ज़ात क्या है।।


~शेख रहमत अली "बस्तवी"
बस्ती उ,प्र, (भारत) 
@ariyen_poet

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट