| ब्लॉग प्रेषक: | आर सी यादव |
| पद/पेशा: | शिक्षक/ मोटिवेशनल स्पीकर/ फ्रीलांस जर्नलिस्ट |
| प्रेषण दिनांक: | 15-05-2022 |
| उम्र: | 48 |
| पता: | डोभी केराकत जौनपुर यूपी |
| मोबाइल नंबर: | 9818488882 |
तुम मेरी मंजिल
हो मेरी मंजिल तुम्हीं
तुमसे बना ये आशियाना।
हर गमों को छांव जो दे
रूप तेरा ओ सलोना।।
हो मेरी मंजिल तुम्हीं,
तुमसे बना ये आशियाना।।
हर कदम पर साथ तेरा
कर्मपथ की हमसफ़र हो ।
नित्य प्रति उल्लास भर दे
भोर सा उजला पहर हो ।।
तिमिर का जो नाश कर दे,रूप तेरा है सुहाना।।
हो मेरी मंजिल तुम्हीं, तुमसे बना ये आशियाना।।
सांसों में हर पल बसी है
प्यार की तेरी कहानी ।
स्वप्न की दुनिया सजा दे
स्नेह से पूरित जवानी।।
शुष्क होंठों पर हंसी ला दे, तेरा ये आशिकाना ।
हो मेरी मंजिल तुम्हीं, तुमसे बना ये आशियाना ।।
वेदना क्या चीज़ है
देखें तुम्हें तो हम भुला दें ।
केश की छाया में घिरकर
दुर्दिनों के पल भुला दें ।।
हर व्यथा को दूर कर दे, है तेरा ऐसा याराना ।
हो मेरी मंजिल तुम्हीं, तुमसे बना ये आशियाना ।।
सूने मन अरमान जगा दे
कंठ- कोकिल , मधुर वाणी ।
नित नया उत्साह भर दे
मिटे मन की भय- विरानी ।।
स्नेह का सानिध्य पाकर,हर कदम तेरा दिवाना ।
हो मेरी मंजिल तुम्हीं, तुमसे बना ये आशियाना ।।
ले हंसी होंठों से तेरे
नव सृजन का गीत रच दूं ।
चंद्रमुख आभा चुराकर
प्यार का संदेश लिख दूं ।।
आह उर से जो निकलती,याद का सुंदर फसाना ।
हो मेरी मंजिल तुम्हीं, तुमसे बना ये आशियाना ।।
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More