| ब्लॉग प्रेषक: | शेख रहमत अली |
| पद/पेशा: | |
| प्रेषण दिनांक: | 07-03-2022 |
| उम्र: | 29 |
| पता: | बस्ती उ,प्र, (भारत) |
| मोबाइल नंबर: | 7317035246 |
दिखावे की मोहब्बत
काम की बातें थे करते
जाम उनको चाहिये
मज़हबी नफ़रत फैला कर
नाम उनको चाहिये
हमने है माना कि वो
तक़रीर अच्छी करते हैं
महफ़िलों की वाह-वाही
शान उनको चाहिये
अपनी नाक़ामी छुपाना
कोई उनसे सीख ले
दूसरों का नाम बस
बदनाम उनको चाहिये
सरबराही में उन्हीं के
रोज़ होतीं मज़लिशें
मज़लिशों में धूम वाली
शाम उनको चाहिये
दुस्मनों के भी गले
लग जाते हैं ख़ुदगर्ज़ी में
रिश्ते नाते दुस्मनी
ग़ुमनाम उनको चाहिये
काम में मशरूफ़ अपनी
नाम के लोभी हैं वो
दुनियाँ भर में हो अलग
पहचान उनको चाहिये
बंद आँखों से क़ुबूली
कर ले उनकी बात जो
अंध भक्ति में मुब्तिला
अवाम उनको चाहिये
आज "रहमत" लिख रहे
फ़िर उन्हीं की शान में
दर महीनें ईक न ईक
उड़ान उनको चाहिये
------------------------------------
~शेख रहमत अली "बस्तवी"
बस्ती उ,प्र, (भारत)
@ariyen_poet
-----------------------------------
मेरा मक़सद किसी के दिल को ठेस पहुँचाना नहीं है यह कविता किसी राजनीतिक व्यक्ति या किसी राजनेता पर नहीं लिखा गया है इस कविता की सारी पंक्तियाँ काल्पनिक हैं🙏
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More