मेरी कहानी

Image
ब्लॉग प्रेषक: मुकेश बिस्सा
पद/पेशा: शिक्षक, कवि,लेखक
प्रेषण दिनांक: 11-05-2022
उम्र: 47
पता: श्री कन्हैया कुन्ज4 नवखुनियागांधी कॉलोनी जैसलमेर
मोबाइल नंबर: 9782652555

मेरी कहानी

मेरी दास्तान


जिसे पाने के लिए सोचा

कभी उसे पाया नहीं

मंजिल की राह में 

हमसफ़र कभी आया नहीं

बस खुद में ही

खोया रहता हूं।


कभी रो देता हूँ

कभी मैं हंसता हूं

कभी खुशी पा लेता हूं

गमगीन कभी हो जाता हूं

बस खुद में ही

खोया रहता हूं।


अपनी मजबूरी को

ताकत अपनी बनाता हूं

तोहमत किसी पर यूँ

ही नहीं लगाता हूं

बस खुद में ही

खोया रहता हूं।


भरोसा सब पे 

नहीं करता हूं

कसौटी पे अपनी

 ही तौलता हूं

बस खुद में ही

खोया रहता हूं।


मुकेश बिस्सा

जैसलमेर



                      

Share It:
शेयर
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।

नए ब्लॉग पोस्ट