| ब्लॉग प्रेषक: | सुधीर श्रीवास्तव |
| पद/पेशा: | निजी कार्य |
| प्रेषण दिनांक: | 08-05-2022 |
| उम्र: | 52 |
| पता: | गोण्डा, उत्तर प्रदेश |
| मोबाइल नंबर: | 8118285921 |
माँ तो माँ ही रहेगी
व्यंग्य
माँ तो माँ ही रहेगी
***************
आज मातृदिवस है
आज हम सब बड़ी श्रृद्धा से
माँ की शान में कसीदे पढ़ते हैं,
शायद अपने पापों का बोझ उतारते हैं,
क्योंकि हम विडंबनावादी जो हो गये हैं।
बड़ा कड़ुआ है पर सच भी तो है
इसे भी स्वीकार कीजिए
माँ को प्यार कीजिए न कीजिए
सब चल ही जायेगा,
बस! सोशल मीडिया पर
अपने श्रवण कुमार होने का खूब प्रचार कीजिए।
धरातल पर मां के अपमान उपेक्षा और
दुर्व्यवहार भला कौन देखता है,
अपनी सुख सुविधा के लिए
माँ को वृद्धाश्रम भेज दीजिए,
बेकार में बुढ़िया का बोझ न सिर पर लीजिए,
आधुनिकता की चाल ढाल में
खूब अच्छे से ढल जाइए।
माँ तो माँ ही है आपकी माँ ही रहेगी
माँ होने का हक अब छीन भी कहाँ पायेगी
बहुत होगा तो रोयेगी, पछताएगी
घुट घुटकर जीते हुए आँसू बहाएगी
और एक दिन आपकी माँ
दुनिया को अलविदा कह जायेगी।
आपके दिल में रहे न रहे
पर आपकी औपचारिक सेल्फियों में
जरुर बच जायेगी,
मातृदिवस पर सोशल मीडिया में
आपके श्रवण कुमार वाली छवि
बनाने के काम तो जरूर आयेगी,
माँ तो आपकी माँ आपकी ही कहलाएगी
सेवा, सम्मान उसे भले नसीब न हो
पर सच मानिए प्रचार बहुत पायेगी,
हर कष्ट पीड़ा सहकर भी
आज तो बहुत मुस्कुराएगी,
आपकी बलाइँया लेगी और
आपकी माँ होने के घमंड में फूली नहीं समायेगी
अगले वर्ष मातृदिवस के इंतजार में
कुम्हलाएगी या फिर मर जायेगी
पर आपको आशीष जरुर दे जायेगी।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
12-10-2026
पावन माँ गंगा का मानव जीवन के विभिन्न आयामों में महत्व।
महाराजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ करने का विचार किया और अश्वमेध का एक घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा देवराज इंद्र ने चुरा लिया और महान ऋषि कपिल मुनि के आश्रम में उसे छुपा दिया। महाराजा सगर के 60,000 पुत्रों ने घोड़े को ढूंढते-ढूंढते महर्षि कपिल मुनि के आश्रम तक
Read More12-10-2026
बारिश और पकोड़े
क्या नाता है बारिश और पकोड़ों का?बादलों ने आवाज़ दी, बादल छा गए, अंदर से आवाज़ आई,आज पकोड़े मिल जाते तो कितना अच्छा होता। बाहर ठंडी हवा और अंदर गरम गरम पकोड़े, सोचकर ही मन ख़ुशी से झूम उठा। बारिश भले देर से आए,पकोड़े तो बनने ही है।
Read More10-10-2026
उत्तर-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफल समापन, 18 राज्यों की 72 विभूतियाँ सम्मानित
केरल के पलक्कड़ जिले स्थित हार्टफुलनेस स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में आयोजित चार दिवसीय मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर सह उत्तर भारत-दक्षिण भारत संस्कृति मिलन एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में...
Read More18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More