| ब्लॉग प्रेषक: | सूर्य प्रकाश त्रिपाठी |
| पद/पेशा: | ब्लाक मिशन प्रबन्धक |
| प्रेषण दिनांक: | 03-05-2022 |
| उम्र: | 31 |
| पता: | बनिकोडर ,बाराबंकी |
| मोबाइल नंबर: | 9580008185 |
भारत तेरा नाम रहे I
भारत तेरा नाम रहे I
सोने की चिड़िया थे कहते
सिंचित है वीरो के रुधिरो से I
माटी है पावन बलिदानी
वन्दन करते हम अधरों से I
तू हम सब की पहचान रहें,
हे भारत तेरा नाम रहे I
चन्द्रगुप्त का स्वर्ण काल
राजा अशोक महान हुए I
कनिष्क की इस भूमि पर
समुद्रगुप्त का नाम रहे I
तू हम सब की पहचान रहें,
हे भारत तेरा नाम रहे I
विक्रम सी वह हस्ती महान,
हर्षवर्धन का साम्राज्य विराट I
बाजीराव की आन रहे,
राणा प्रताप का भाल रहे I
तू हम सब की पहचान रहें,
हे भारत तेरा नाम रहे I
भगवा ध्वज अम्बर पर डोले,
शिव राजे की ललकार रहे I
अवंतिबाई की वीर वीरता,
रानी लक्ष्मी की तलवार लड़े I
तू हम सब की पहचान रहें,
हे भारत तेरा नाम रहे I
गौरी,खिलजी,यूनान आक्रान्ता
जब जब सिन्धु को पार किये I
वीरो ने तेरे चरणों में
आहुति सरों की डाल दिए I
तू हम सब की पहचान रहें,
हे भारत तेरा नाम रहे I
-सूर्य प्रकाश त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर, उ०प्र०
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More