| ब्लॉग प्रेषक: | सूर्यप्रकाश त्रिपाठी |
| पद/पेशा: | ब्लॉक मिशन प्रबंधक |
| प्रेषण दिनांक: | 16-04-2022 |
| उम्र: | 31 |
| पता: | ब्लॉक बनीकोडर, सिद्धार्थनगर |
| मोबाइल नंबर: | 9580008185 |
युवा काव्य रचनाकार को कविश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया
जनपद सिद्धार्थनगर के सूर्यप्रकाश त्रिपाठी श्रीराम नगरी अयोध्या में काव्य लेखन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में कविश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किए गए हैं। समारोह में उन्होंने आयोध्या के श्रीराम आश्रम अयोध्या के महंत सुधीर दास के हाथों सम्मान प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि 10 अप्रैल को पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय धमार्थ न्यास की ओर से अयोध्या में श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया था। उसमें 146 देशों के लोगों ने 500 गद्य, पद्य, व्यंग लेखन प्रस्तुत किया था। सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने काव्य रचना क्षेत्र में कई विषयों पर काव्य लिखा है जिनकी 2 रचनाओं को चयन किया गया था। उठो धनुर्धर शीर्षक कविता का काव्य पाठ कर समारोह को नव ऊर्जा से ओत प्रोत करदिया जिसमे श्रीराम अपने लक्ष्मण को मूर्क्षित अवस्था से जागृत कर रहे शामिल था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह व श्रीराम आश्रम अयोध्या के महंत सुधीर दास उपस्थित थे। उन्होंने प्रसस्ति पत्र देकर श्री त्रिपाठी को सम्मानित किया। सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने अपनी काव्य लेखन को दिव्य प्रेरक कहानियां के बेवसाईट पर अपलोड किया था। उसे बेवसाइट की ओर से अपनी पोर्टल पर प्रकाशित भी किया गया था। सम्मानित होने के बाद सूर्यप्रकाश ने कहा कि प्रत्येक युवा के अंतर्मन में विभिन्न विचार उतपन्न होते हैं परन्तु उचित मार्गदर्शन न मिलने से वो विचार अंतर्मन में ही रह जाते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से नवोदित कथाकार, कवियों को एक उत्कृष्ट मंच मिलता है जिसकी प्रेरणा से नए विचारों को समज्ज तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है। श्री सूर्यप्रकाश ने सम्मान के लिए न्यास के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है।
श्रेणी:
— आपको यह ब्लॉग पोस्ट भी प्रेरक लग सकता है।
नए ब्लॉग पोस्ट
18-08-2026
स्पेशल 2029
अरे ई कौनो नई बात थोड़े है। गाँव-देहात से लेके फेसबुकिया शहर तक, हर जगहा अक्षय कुमार रूपी ठग अपना जाल बिछाए बैठा है। तनी सुनो। कुछ साल पहिले एक सिनेमा आया था, स्पेशल 26। उड़ी बाबा, का गजब का सिनेमा था। एक तो ठगों का गिरोह, ऊपर से धरम-करम ऐसा कि असली सीबीआई
Read More15-08-2026
मैं आजाद हूं।
मैं आजाद हूँ । गाँव के पूरब टोले में पीपल का पुराना ठूंठ आज फिर बहस की वेदी बना हुआ था। सिरकाही धूप में मधेसर चा अपनी पुरानी लाठी पर दोनों हाथ टिकाए, खंखारते हुए बोले, अरे भइया, हम तो कहते हैं कि देस में अजादी का बयार बह रहा है। अब देखो न, हमारे ज़माने
Read More11-08-2026
नियंत्रण : सृष्टि के संतुलन का अदृश्य सूत्र
नियंत्रण, सृष्टि संतुलन का मूल रहस्य है। जैसे-जैसे कलयुग गहराएगा इंसानियत, मानवता इतना अनियंत्रित हो जाएगा कि उस पर नियंत्रण हेतु सुपर क्वांटम युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन ही एकमात्र उपाय है।
Read More25-07-2026
आइए न हमरा बिहार में।
धरना नहीं, महामेला! सड़क किनारे का वह मैदान आज केवल धूल-धक्कड़ का ढेर नहीं था, उसमें लोकतंत्र की सुराही छलक रही थी। चारों तरफ गोंदली के पत्तों जैसी चंचल भीड़। यह कोई गुस्सा या विरोध का अखाड़ा नहीं था, ई तो गाँव-जवार का महापरब था। दिल्ली-पंजाब वाले जिसे
Read More17-07-2026
धर्म क्या है ?
आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म..
Read More